आप के पूर्व नेता और सुप्रसिद्ध कवी डॉ कुमार विश्वास ने होली के अवसर पर व्यंग्यो के बाण चलाकर सभी राजनैतिक पार्टियों को घायल कर दिया | अपने तीखे बोल और लोक लुभावन शैली के लिए माने जाने वाले डॉ कुमार विश्वास ने अपने कविता के लपेटे मे लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों की जमकर किरकिरी की | खासकर महागठबंधन और आम आदमी पार्टी पर वे काफी सख्त दिखलाई पड़े और होली के गीतों से उन्हें लपेटे मे लेते रहे |
बीजेपी के जूता कांड पर डॉ कुमार विश्वास ने जबरदस्त जोगीरा सुनाया
“पीएम बोले बूथ मगर नेता जी समझे बूट
भरी सभा में सांसद जी ने दिया विधायक कूट…!!!”
जोगीरा सारारारारा#Jogira2019 pic.twitter.com/PAH4vxbEur— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2019
महागठबंधन पर डॉ साहब के बोल शायद ही मुश्किल से कोई पार्टी पचा पायेगी
“गठबंधन की लाल दुल्हनियां थर-थर काँपे हाए
इक बारात में चालीस दूल्हे कैसे जान बचाए…!!!”
जोगीरा सारारारारा#Jogira2019 pic.twitter.com/5MmtTE9sdn— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2019
अपने पुराने मित्र और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर उनके बोल शायद नेता जी को सदमा दे जाएगी
“थूका चाटा चाटा थूका गधा बनाया बाप
नाम तो मैंने लिया नहीं, फिर कैसे समझे आप…!!!”
जोगीरा सारारारारा#Jogira2019 pic.twitter.com/OQFeerC2tf— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2019
“कांग्रेस के दरवाज़े पर सर जी मांगें छाँव
माथा ठोंगा, छाती पीटी, मिला न घण्टा भाव…!!!”
जोगीरा सारारारारा#Jogira2019 pic.twitter.com/HAWlngSe63— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2019
सपा – बसपा भी डॉ साहब के बाणों से नहीं बच पायी
“मोटा भाई ने कर डाला है इतना मजबूर
बुआ-बबुआ पास हो गए, चाचा हो गए दूर…!!!”
जोगीरा सारारारारा#Jogira2019 pic.twitter.com/0TfYqdTTpe— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2019
सेना की बालाकोट की कार्यवाही के तारीफ मे डॉ कुमार विश्वास ने लिखा
“हिन्दुस्तानी सेना को जब आ जाता है तैश
उड़े हवा में हाफ़िज़ वाफिज़, पानी मांगे जैश…!!!”
जोगीरा सारारारारा #Jogira2019 pic.twitter.com/wenJgCcPW2— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2019
The post होली पर डॉ कुमार विश्वास के लपेटे में आये सभी राजनैतिक दल appeared first on Khabrilal.